Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

23 मई: पंजाब में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। इस बीच बारिश को लेकर खबर सामने आ रही है।  मौसम विभाग के अनुसार आने-वाले 4-5 दिनों में बारिश पड़ने की कोई भी संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार बादल भले ही बनेंगे लेकिन उनके बरसने के आसारन नहीं है। इतना जरूर है कि बादलों के कारण धूप की तपिश में थोड़ी कमी होगी। लोगों को अभी बारिश का इंतजार करना पड़ेगा और गर्मी सहन करनी होगी। 

4 जिलों में  Red और 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। यह अलर्ट जिला अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला और संगरूर में जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अन्य सभी 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी और बढ़ेगी। आलम यह है कि दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *