Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

23 मई(लुधियाना): आग उगलती गर्मी के बीच 47 डिग्री तक पहुंचे तापमान ने एल.पी.जी (रसोई गैस) की बिक्री का ग्राफ औंधे मुंह नीचे गिरा दिया है महानगर की गैस एजेंसियों से जुड़े कारोबारियो की माने तो मौजूदा समय दौरान अधिकतर उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाने के बावजूद भी डिलीवरी नहीं ले रहे है।

लुधियाना एल.पी.जी, इंडेन गैस फेडरेशन के प्रमुख संचालक अरुण अग्रवाल एवं प्रधान मनजीत सिंह के मुताबिक लगभग सभी गैस एजंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडर की बिक्री का कारोबार करीब 30 फीसदी तक प्रभावित हुआ है। जिसका एक मुख्य कारण यह भी माना जा रहा है कि मौजूदा समय में पड़ रही शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी के साथ ही चुनावी मौसम दौरान बड़ी संख्या में प्रवासियों का अपने पैतृक गांव को वापस लौटना भी गैस इंडस्ट्री पर भारी पड़ा है जिसके कारण अधिकतर गैस एजेंसियों के डीलरो की आर्थिक कमर टूटने लगी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *