Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27मई; 26 मई को शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें कई सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान, बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम के साथ अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने चेपॉक स्टेडियम पहुंचे। टीम की को-ओनर जूही चावला, सुहाना की दोस्त शनाया और अनन्या भी इस मैच में केकेआर का हौंसला बढ़ती दिखीं। आईपीएल 2024 की ट्रॉफी कोलकाता नाइट राइडर्स ने जैसे ही अपने नाम की तो इन सितारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बीच सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल जाह्नवी का रिएक्शन

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहे बल्लेबाजी का फैसला किया और 113 रन बनाकर महज 18.3 ओवर में ऑल आउट हो गई। ये मैच देखने कई सितारे चेपॉक स्टेडिम पहुंचे थे। जाह्नवी कपूर को-स्टार राजकुमार राव के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का समर्थन करती दिखीं, जो इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का प्रमोशन कर रही हैं। केकेआर और एसआरएच के बीच खेले गए फाइनल्स से अब जाह्नवी कपूर का एक वीडियो खूब चर्चा में है।

स्टार्क ने छोड़ा कैंचतो हैरान रह गईं जाह्नवी

ये वीडियो तब का है जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क के हाथों बल्लेबाजी कर रहे SRH के कप्तान कमिंस का कैच छूट गया। जैसे ही स्टार्क के हाथों कमिंस का कैच छूटा, जाह्नवी कपूर हैरान रह गईं। जब स्टार्क के हाथों कैच छूटा, जाह्नवी कपूर का रिएक्शन देखने लायक था। जाह्नवी को भरोसा ही नहीं हो रहा था। अभिनेत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स के भी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *