Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27मई: दक्षिण भारतीय अभिनेता पवन कल्याण अपनी आने वाली फिल्म ‘ओजी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। पवन के फैंस उनके एक्शन अवतार को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। इसी बीच ‘ओजी’ के एक्शन सीन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

मार्शल आर्ट सीक्वेंस के लिए पवन ने बहाया पसीना
‘ओजी’ का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण मार्शल आर्ट करते हुए दिखाई देंगे। खुद फिल्म के निर्देशक ने ही एक साक्षात्कार में इसके बारे में खुलासा किया है। सुजीत ने बताया कि इस मार्शल आर्ट सीक्वेंस को उन्होंने डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि पावरस्टार पवन कल्याण इस सीन को बहुत अच्छे से करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने पुणे और मुंबई के मार्शल आर्ट मास्टर्स से संपर्क किया और जमकर अभ्यास किया।

पवन कल्याण ने लिया यूट्यूब का सहारा
सुजीत ने दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि पवन कल्याण ने मार्शल आर्ट सीन के लिए यूट्यूब का भी सहारा लिया। उन्होंने इससे जुड़े कई वीडियो देखे थे और सुजीत से चर्चा की थी कि सीन को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए। पवन के कहने पर कुछ बदलाव किए गए और फिर तीन दिन तक शूटिंग की। सुजीत ने बताया कि पहले केवल आधे दिन में ही काम खत्म करने का प्लान बनाया गया था।

चुनाव नतीजों के बाद शूटिंग शुरु करेंगे पवन 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ओजी’ में पवन कल्याण के साथ-साथ श्रिया रेड्डी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पहले उनका किरदार तब्बू निभाने वाली थी, लेकिन बाद में श्रिया को यह रोल मिल गया। ‘ओजी’ से जुड़कर श्रिया काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पवन कल्याण फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *