Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27मई: अंबानी परिवार में एक बार फिर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। मार्च में जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन देखने को मिला था जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। वहीं अब एक बार फिर इस कपल का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन होने जा रहा है। इस बार ये सेलिब्रेशन क्रूज पर होने वाला है।

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जुलाई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मार्च में इस कपल का जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन देखने को मिला था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

इटली रवाना हुए आलिया-रणबीर और राहा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन बेहद खास और ग्रैंड होने जा रहा है। ऐसे में इस फंक्शन के सबसे पहले गेस्ट हैं बॉलीवुड का कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। रविवार देर रात ये कपल अपनी बेटी राहा को इटली रवाना हुआ। इस दौरान तीनों मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुए।

आलिया-रणबीर और राहा का एयरपोर्ट लुक

इस दौरान रणबीर व्हाइट टी-शर्ट और बेज पैंट में क्लीन-शेव लुक में नजर आए। तो वहीं आलिया भट्ट कैजुअल अवतार में भी नजर आईं। इस कपल की लाडली राहा मम्मी-पापा संग ट्विनिंग करती दिखाई दी और हमेशा की तरह महफिल लूट ली। सफेद आउटफिट में राहा बेहद क्यूट अंदाज में नजर आई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *