Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

28मई: पिछले दिनों पारा कम हुआ था लेकिन अब फिर से तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है जिसके चलते गर्मी में हाल बेहाल हो रहा है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में अगले 3-4 दिनों के दौरान रैड अलर्ट जारी रहेगा और लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके चलते फिलहाल राहत के आसार नहीं आ रहे और लोगों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।  विभाग के अनुसार 30 मई के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। 

गर्मी का आलम यह है मई महीने में ही लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी जोर-शोर के साथ अपना रंग दिखा रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित होना शुरू हो चुकी है। बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप के बीच चल रही लू के साथ आज तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया जिससे लोगों का हाल बेहाल होता नजर आया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था और लोग छांव ढूंढते हुए देखने को मिल रहे थे। इस समय मौसम बेहद शुष्क चल रहा है जिसके चलते सीधे धूप में जाने से त्वचा में जलन महसूस हो रही है। 

स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा सुबह 11 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक के 5 घंटों में विशेष अहतियात अपनाने की सलाह दी गई है ताकि लू से बचाव हो सके। इस समय के दौरान बाहर जाते हुए पर्याप्त पानी पीना चाहिए व हल्के रंग के ढीले-ढीले सूती कपड़े पहनने को महत्व देना चाहिए। चश्मा, छाता, टोपी लगाकर निकलना चाहिए। खासतौर पर दोपहर के समय चाय, कॉफी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए व नींबू पानी या ग्लूकोज लेना चाहिए। कुछ खाकर ही घर से निकलें व डाइट का ध्यान रखें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *