Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

30 मई: 2021 में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन ने सभी को चौंका दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही बेहद अच्छे इंसान भी थे, उनकी मौत से टीवी जगत और बॉलीवुड सिनेमा में आज तक कोई उबर नहीं पाया है, तो वहीं संजीदा शेख भी उन्हें आज तक भुला नहीं पाई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हीरामंडी अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि जब उन्हें पहली बार सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला था, तो वह इसे स्वीकार नहीं कर पाई थीं। 

मौत से पहले संजीदा की हुई थी सिद्धार्थ से बात
संजीदा और सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल ‘जाने पहचाने से… ये अजनबी’ में एक साल तक साथ काम किया था। संजीदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सिद्धार्थ की मौत से तीन महीने पहले संजीदा की सिद्धार्थ से आखिरी बार बात हुई थी। सिद्धार्थ काफी खुश थे और अपने भविष्य को लेकर काफी आत्मविश्वासी थे। संजीदा ने कहा, “मेरी बात उनसे (सिद्धार्थ) उनके निधन से ठीक तीन महीने पहले हुई थी, जब कोविड चल रहा था। सिद्धार्थ ने मुझसे कहा था ‘संजू, मैं कुछ करूंगा।’ बिग बॉस के दौरान उन्हें दर्शकों का बेइंतहा प्यार मिला। इस प्यार ने उन्हें पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी इंसान बना दिया था। जब हमने सालों पहले साथ काम किया था, तब की तुलना में वह एक सुलझे हुए इंसान लग रहे थे। यह बातें सुनकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ क्योंकि मुझे लगता है कि वह (सिद्धार्थ) उस समय मिले प्यार और प्रशंसा के पूरी तरह से हकदार थे। इन सभी बातों को आंटी (सिद्धार्थ की मां) ने भी सकारात्मकता से अपनाया।”

शूटिंग के दौरान पता चली थी सिद्धार्थ की मौत की खबर
संजीदा को जब सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला था, तो उस समय वह एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए अमृतसर में थीं। संजीदा ने यह भी बताया कि जब उन्हें सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला था, तो ठीक उसी के बाद उन्हें एक कॉमेडी सीन शूट करना था, जो उनके लिए काफी भयानक था। संजीदा ने कहा, “मैंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पूरे एक साल तक काम किया और जब उनका निधन हुआ तो मुझे लगा कि यह मेरी व्यक्तिगत क्षति थी। हम अच्छे दोस्त थे और हमारे बीच अच्छी समझ थी। मुझे याद है कि मैं अपनी पंजाबी फिल्म के लिए अमृतसर में शूटिंग कर रही थी और मुझे मेरे एक दोस्त का फोन आया, जिसने मुझे बताया कि वह (सिद्धार्थ) अब नहीं रहा। मुझे इसे स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन उस समय मैंने अपने अंदर की ताकत को समझा।”

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *