Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

4जून: हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ मई में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई, जो अब तक सुर्खियों में है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा और शर्मिन सेहगल जैसी हसीनाएं लीड रोल में नजर आई थीं। भव्य सेट, कॉस्ट्यूम्स, ज्वेलरी और शानदार स्टार कास्ट के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली ने इस सीरीज के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखा। इस सीरीज को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले, इसके बाद भी ये सीरीज अलग-अलग वजहों से खूब चर्चा में रही। तवायफों की आलीशान जिंदगी दिखाती इस सीरीज का पहला सीजन देखने के बाद ज्यादातर लोग ये जानना चाहते थे कि क्या इस सीरीज का सेकेंड सीजन भी आने वाला है? जिसका जवाब अब मेकर्स ने दे दिया है।

ग्रैंड लेवल पर हुआ हीरामंडी 2 का ऐलान

संजय लीला भंसाली ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। मेकर्स की ओर से ‘हीरामंडी 2’ का ऐलान कर दिया गया है। हीरामंडी 2 की जबरदस्त अनाउंसमेंट के लिए मुंबई की कार्टर रोड पर 100 डांसर्स का एक फ्लैश मॉब रखा गया था, जिसमें अनारकली पहने डांसर्स घुंघरू बांधकर हीरामंडी के गाने पर परफॉर्म करती नजर आईं। इस दौरान कार्डर रोड पर स्थित भीड़ भी सुपर एक्साइटेड दिखी। कई ने मोबाइल निकालकर इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया।

हीरामंडी 2 को मिली हरी झंडी

इस दौरान हीरामंडी की बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी की फेमस गजगामिनी चाल को भी रिक्रिएट किया गया और डांसर्स ने सकल बन से लेकर तिलस्मी बाहें तक में डांसर्स ने जलवा बिखेरा, जिसे देखकर भीड़ में मौजूद कई लोग हूटिंग करने लगे। नेटफ्लिक्स और भंसाली प्रोडक्शन्स की ओर से इसका वीडियो शेयर करते हुए बताया गया कि हीरामंडी का दूसरा सीजन भी आने वाला है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘महफिल फिर सजेगी, हीरामंडी सीजन 2 जो आएगा।’ इस अनाउंसमेंट ने कई लोगों को खुश कर दिया है। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *