Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

14जून:जूनियर एनटीआर स्टारर’देवरा: पार्ट 1′ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। जहां दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब पता चला है कि निर्माताओं ने इसकी रिलीज को टाल दिया है। जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर ‘देवरा: पार्ट 1’ की रिलीज डेट को चौथी बार फिर बदल दिया गया है। सोशल मीडिया पर ‘देवरा’ का नया पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

देवरा: पार्ट 1 की चौथी बार बदली रिलीज डेट

गुरुवार, 13 जून को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की कि ‘देवरा: पार्ट 1’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। पहले यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म देवरा तटीय भूमि पर बेस्ड है। जूनियर एनटीआर कि 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान बी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

फिल्म देवरा की कास्ट

बॉक्स ऑफिस पर साउथ स्टार एनटीआर का एक बार फिर जलवा देखने को मिलने वाला है। ‘देवरा: पार्ट 1’ का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर अपना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। यह पहली बार होगा जब जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर साथ में किसी भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं ‘देवरा’ में सैफ अली खान विलेन के रोल में धमाका करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक्टर राम्या कृष्णा भी होंगी।

ऋतिक रोशन संग जूनियर एनटीआर करेंगे धमाका

अभिनता जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है, जिसका नाम है ‘फियर सॉन्ग’ है। वहीं इसके अलावा साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर 2’ में भी नजर आएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *