Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

2जुलाई: भारतीय टीम ने 29 जून को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर साउथ अफ्रीका की टीम को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 7 रनों से मात देने के साथ ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से अपने संन्यास का ऐलान तुरंत कर दिया था तो वहीं अब एक दिन बाद स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। जडेजा ने इस बात की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए दी।

मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया

रवींद्र जडेजा ने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं अपने दिल की से कृतज्ञता के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट को अलविदा कहता हूं। एक सरपट दौड़ते की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करा है और आगे भी अन्य फॉर्मेट में इसे जारी रखने की पूरी कोशिश करूंगा। टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतना एक सपने के होने जैसा था और ये मेरे टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा पल भी है। आप सभी का इन यादों के लिए शुक्रिया साथ लगातार हौसला बढ़ाने के लिए भी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *