Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

3 जुलाई: स्वारघाट (पवन): हिमाचल में वाहनों की तेज रफ्तार के चलते आए दिन कई हादसे पेश आ रहे हैं। ताजा मामले में हिमाचल के प्रवेशद्वार गरामौड़ा टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और एक पिकअप जीप को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालकों संग बूथ पर बैठे टोल कर्मियों को भी चोटे पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर का यह कैंटर सुंदरनगर से टमाटर लोड करके गुजरात जा रहा था कि गरामौड़ा टोल प्लाजा के निकट चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते कैंटर पहले टोल बूथ से जा टकराया और उसके बाद अपने से आगे चल रही टमाटर से ही लोड राजस्थान नंबर की पिकअप जीप को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों वाहन पलट गए तथा उनमें भरे टमाटर सड़क पर बिखर गए। चालक के अनुसार हादसा कैंटर की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि हादसों के ग्राफ में वृद्धि कर रहे ऐसे वाहनों की तेज रफ्तारी पर आखिरकार रोक कौन लगाएगा?

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *