Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ः बीते दिन हुई बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं बुधवार को दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम केंद्र के अनुसार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 0.6 एम.एम. बारिश रिकार्ड हुई है। जिससे अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रिकार्ड हुआ, जोकि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र की ओर से वीरवार के लिए भी यैलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। केंद्र की लॉंग फोरकास्ट के मुताबिक दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री तक बना रहेगा। 

आगे ऐसा रहेगा मौसम

  • वीरवार को बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस रह सकता है।
  • शुक्रवार को गरज के साथ बारिश अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस रह सकता है। 
  • शनिवार को त्भी बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सैल्सियस रह सकता है। 
Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *