Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों मसाला और मजा दोनों की बढ़ता जा रहा है. एक के बाद एक कंटेस्टेंट एविक्ट हो रहे हैं, जिससे शो का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले नजदीक है, इसका एलान अनिल कपूर ने खुद ही किया था. अब फिनाले से पहले लोगों को बेघर करने का सिलसिला बढ़ता नजर आ रहा है. बीते दिन बिग बॉस ओटीटी 3 में वीकेंड का वॉर था. ऐसे में घर से इस हफ्ते में एक नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट बेघर हो गए हैं. शो में सबसे पहले जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया इसके बाद दो और कंटेस्टेंट बाहर हो गए, जिनके नाम आपको हैरान कर देंगे. 

दीपक का नाम अनाउंस होते ही भावुक हुए घरवाले
बिग बॉस के घर में जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया वरिष्ठ सदस्य के रूप में जुड़े. वह निष्पक्ष अपना गेम खेलने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि दीपक को पैर में चोट लगी थी, इस वजह से ज्यादातर समय वह बिस्तर पर पड़े रहते थे. लेकिन बहुत से लोगों को ऐसा लगता था कि वह बिस्तर पर लेटे-लेटे मास्टरमाइंड गेम खेल रहे थे. बीते दिन जैसे ही अनिल कपूर ने दीपक चौरसिया का नाम लिया ज्यादातर घरवाले भावुक हो गए थे.

फूट-फूटकर रोए शिवानी और साईं
इस दौरान रणवीर शौरी दीपक चौरसिया से माफी मांगते रहे. दरअसल रणवीर ने दीपक चौरसिया को एक टास्क में वीटो पावर जीतने के बाद नॉमिनेट किया था. इसके अलावा लवकेश, शिवानी कुमारी और साई केतन राव फूट-फूटकर रोने लगे. हालांकि जाने से पहले दीपक चौरसिया ने सभी कंटेस्टेंट को गले लगाया और शुभकामनाएं दीं. दीपक चौरसिया ने रणवीर शौरी से कहा कि उनके बीच की चीजें नहीं बदलेंगी. इसके अलावा उन्होंने शिवानी के गांव जाने का वादा भी किया था. 

दीपक के जाने से रणवीर शौरी हुए प्रभावित
हालांकि दीपक चौरसिया के जाने के बाद सबसे ज्यादा रणवीर शौरी ही प्रभावित नजर आए. वह काफी देर तक अकेले स्मोकिंग एरिया के पास बैठे रहे थे. दीपक चौरसिया के जाने के बाद शो से दो और कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हुआ है. एक ने तो हाल ही में बिग बॉस में एंट्री की थी. जी हां और उनका नाम है अदनान शेख. अदनान के साथ-साथ सना सुल्तान भी घर से बाहर हो गई हैं. दरअसल शो के दौरान एक एलिमिनेशन टास्क रखा गया था. 

ये दो कंटेस्टेंट भी हुए बेघर
इस टास्क के अनुसार दो-दो के जोड़े में कंटेस्टेंट को 13 मिनट की गिनती करनी थी. इसके पहले राउंड में विशाल पांडे और सना मकबूल रहे. दूसरे राउंड में नेजी और अरमान मलिक रहे, तीसरे राउंड में अदनान शेख और सना सुल्तान थे. चौथे राउंड में साई केतन, रणवीर और शिवानी, इसके अलावा पांचवें राउंड में लव कटारिया और कृतिका थे. ऐसे में जो भी 13 मिनट की सही गिनती या उसके आसपास की गिनती नहीं कर पाया वह अदनान और सना थे. ऐसे में बिग बॉस ने दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *