09 सितम्बर 2024 : लौंग भारतीय मसालों में एक अहम मसाला है. अधिकांश भारतीय किचन में लौंग देखने को मिल जाएगा. खाने का स्वाद बढ़ाने वाला लौंग सेहत के लिए भी फायदेमंद है. यहीं कारण है आर्युवेद के डॉक्टर भी इसका सेवन करने का सलाह देते आ रहे है.
इस संबंध में हजारीबाग के सदर अस्पताल के आयुष विभाग में पदस्थापित डॉक्टर मकरंद कुमार मिश्रा (BAMS, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज बेगूसराय बिहार, अनुभव 24 वर्ष) बताते हैं कि लॉन्ग पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें विटामिन सी, विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, विटामिन बी 4, विटामिन बी 6, और बिटामिन बी 9 पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम कॉपर, जिंक, पोटेशियम, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट आदि चीज पाई जाती है.
उन्होंने आगे बताया कि इसके सेवन से शरीर में सूजन की समस्या कम होती है. जिस कारण इस गठिया या हड्डियों से जुड़े हुए रोगों के लिए काफी कारगार माना जाता है. साथ ही हड्डियो में जकड़न की समस्या इससे दूर होती है.
उन्होंने आगे बताया कि इसका सेवन करने से ओरल हेल्थ भी काफी बेहतर होता है. जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है या दांतों में सूजन या पायरिया जैसी समस्या है, उन्हें रोजाना दो लॉन्ग को चबाना चाहिए. इससे ओरल हेल्थ मजबूत रहता है.
इसके आलावा लौंग कफ से राहत दिलाने ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने. पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए भी काफी कारगार होता है. लेकिन इसका अत्यधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
