Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2024 . भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर से सबको प्रभावित किया है. दलीप ट्रॉफी में खेलने उतरे इस बैटर ने इंडिया सी की तरफ से इंडिया बी के खिलाफ ऐसी दमदार शतकीय पारी खेली जिसने आलोचकों को चुप करा दिया. बांग्लादेश के खिलाफ चुनी गई टेस्ट टीम में उनको जगह मिलने की उम्मीद थी लेकिन चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया. दलीप ट्रॉफी में खुद को साबित करने उतरे ईशान ने पहले ही मैच में सेंचुरी ठोक जवाब दिया.

ईशान किशन को भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी का इंतजार है. साल 2023 में साउथ अफ्रीका पर टेस्ट टीम से नाम वापस लेने के बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं. उनको घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करने की सलाह दी गई थी लेकिन वो खेलने ही नहीं उतरे. इसके बाद ईशान किशन को बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया. अब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की है. पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड के लिए खेलते हुए शतक ठोका और अब दलीप ट्रॉफी में भी शतक जमाया है.

ईशान की दमदार सेंचुरी
दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से चोटिल होने की वजह से बाहर रहे ईशान किशन ने दूसरे मुकाबले में मौका मिलने पर धमाका कर दिया. इंडिया सी के लिए उन्होंने शानदार शतक जमाया. 120 गेंद पर 14 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. 97 रन से स्कोर पर टीम ने 2 विकेट गंवा दिए थे और बाबा अपराजित के साथ मिलकर ईशान ने टीम को 300 रन के करीब पहुंचा दिया.  शतक के बाद तेजी से रन बनाने की कोशिश में 111 रन के स्कोर पर वो मुकेश कुमार की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. 126 बॉल का सामना करते हुए ईशान किशन ने 14 चौके और 3 छक्के लगाए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *