Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 03 अक्टूबर 2024 : शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य पर माता वैष्णो देवी के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद है। इसी को लेकर वैष्णो देवी भवन पर सजावट का कार्य लगभग मुकम्मल हो चुका है। 

वैष्णो देवी भवन दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गया है। इस सजावट में फसाड लाइट द्वारा भी अहम भूमिका निभाई जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड नवरात्रों के दौरान वैष्णो देवी भवन पर नमन हेतु आने वाले श्रद्धालु की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है ताकि नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

वहीं, कटड़ा की बात करें तो कटड़ा में भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए ड्योढ़ियों का निर्माण कार्य लगभग मुकम्मल हो गया है। बाणगंगा स्थित दक्षिणी ड्योढ़ी को भी रंग-बिरंगी लाइटों की सजाया गया है जबकि तारा कोर्ट मार्ग के प्रवेश द्वार को भी इस बार सजाया गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सजावट में रंग-बिरंगे फूलों के साथ देसी व विदेशी फूलों को प्राथमिकता दी गई है। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *