Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि टाटा के निधन से एक युग का अंत हो गया.

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने दुख जाहिर किया है. साथ ही उन्होंने बताया है कि उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है.

बिग बी ने शेयर किया पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई हिट दी हैं. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर वह सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर बात करते हैं और अपनी राय जाहिर करते हैं. रतन टाटा के निधन पर उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘अभी रतन टाटा के निधन के बारे में पता चला… मैं बहुत देर तक काम करता रहा. एक युग समाप्त हो गया है. एक अत्यंत सम्मानित, विनम्र लेकिन दूरदर्शी नेता, जिनकी दृष्टि और संकल्प अद्वितीय थे.’

अमिताभ ने शेयर की पोस्टसाथ बिताए पलों को किया याद
रतन टाटा के साथ बिताए गए विशेष क्षणों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि हमने उनके साथ कई शानदार पल बिताए, कई अभियानों के दौरान हम साथ-साथ शामिल रहे। मेरी प्रार्थनाएं (हाथ जोड़ने वाला इमोजी). अमिताभ के लिए रतन टाटा ने एक फिल्म ऐतबार प्रोड्यूस की थी, जो असफल रही और इसके बाद टाटा ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *