नई दिल्ली. रतन टाटा दुनिया का अलविदा कह गए. भारत के सबसे दायलु बेटे कह जाने वाले रतन टाटा का 86 साल की उम्र निधन हो गया. इस दुखद खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी गमगीन हैं. वह बॉलीवुड के कई सितारों के लिए रियल हीरो थे. अपार संपत्ति होने के बावजूद जितनी सादगी और विनम्रता के साथ वो रहते थे, कभी भुलाया नहीं जा सकता. अपनी पर्सनैलिटी से उन्होंने लोगों को प्रभावित किया था. उनके निधन की खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है. सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर अनुष्का शर्मा तक कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए रतन टाटा के ना रहने पर दुख जताया है.

अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, ‘दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के जाने का शोक मना रही है. रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. भारत और उससे परे उनके योगदान अतुलनीय हैं. हम उनके बहुत आभारी हैं. श्रद्धांजलि.

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी अक्षय कुमार ने एक भावुक नोट के साथ उन्हें विदाई दी. उन्होंने लिखा, ‘दुनिया एक ऐसे व्यक्ति को विदाई दे रही है, जिसने सिर्फ एक साम्राज्य से अधिक का निर्माण किया. श्री रतन टाटा के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया. दयालुता, नवाचार और नेतृत्व की उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. ओम शांति.’

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘आपने अपनी दयालुता से लाखों लोगों के जीवन को स्पर्श किया. नेतृत्व और उदारता की आपकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. हमारे देश के लिए आपने जो कुछ भी किया, उसके लिए आपके बेजोड़ जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद. आप हम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी, सर.’

रणदीप हुड्डा ने लिखा- ‘इंडिया का सबसे अहम इंसान, अपनी अपार संपत्ति के लिए नहीं, लेकिन अपने वैल्यूज के लिए. कभी पैसों का दिखावा नहीं किया, लेकिन हमेशा स्टार रहे. उनकी जिंदगी हमेशा लोगों को इंस्पायर करेगी’.

श्रद्धा कपूर ने लिखा, ‘सर रतन टाटा ने हमें दिखाया कि सच्ची सफलता का मापदंड उन लोगों के जीवन से है, जिन्हें हम छूते हैं. उनकी प्रेरणा और दयालुता के साथ आगे बढ़ने की कला ने हमें बहुत कुछ सिखाया और इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं. सच्ची विरासतें उस पर बनती हैं, जो हम पीछे छोड़ते हैं… हर चीज के लिए धन्यवाद, सर.’

अनुष्का शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘श्री रतन टाटा के दुखद समाचार से बहुत दुखी हूं. उन्होंने अपने हर काम के माध्यम से ईमानदारी, शालीनता और गरिमा के मूल्यों को बनाए रखा और वास्तव में भारत के एक आइकन और रत्न थे. आपने बहुत से लोगों के जीवन को छुआ है.’

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *