Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 17 अक्टूबर 2024 :  पंजाब के जिला लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां हिंदू नेता के घर पर पैट्रोल बम से हमला किया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

इस घटना की जानकारी देते हुए शिवसेना भारत वंशी प्रमुख योगेश बख्शी ने बताया कि वह न्यू चंद्र नगर गली नंबर 3 में रहते है। शोर सुनने पर घर से बाहर निकले तो देखा कि उनकी गाड़ी को आग लगी हुई थी। आस-पास के लोगों से पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने सी.सी.टी.वी कैमरे खंगाले शुरू किए। जांच में पता चला कि 2 बाइक सवार युवकों ने कांच की बोतल में आग लगाकर उनके घर की तरफ फैंकी  है, जिस कारण उनकी कार को आग लग गई।  वहीं बख्शी का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी है। उनका कहना है कि उक्त घटना के बारे पुलिस को सूचित कर दिया है, जो मामले की जांच कर रही है।  

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *