Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारों के साथ ही उनके फैंस ने भी उनपर खूब प्यार लुटाया है. परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने भी एक्ट्रेस के स्पेशल डे पर उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने परिणीति संग कई अनदेखी फोटोज शेयर की हैं.

पत्नी परिणीति चोपड़ा को बर्थडे विश करते हुए राजनेता राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा. वो लिखते हैं, ‘तुम्हारी हंसी, तुम्हारी आवाज, तुम्हारी खूबसूरती और तुम्हारा ग्रेस…पता नहीं भगवान एक ही इंसान में इतना मैजिक कैसे डाल सकता है’.

परिणीति के नाम लिखा प्यार भरा पोस्ट
वो आगे लिखते हैं, ‘आज तुम एक साल और बड़ी और समझदार हो गई हो. मैं उम्मीद करता हूं कि तुम्हारा हर सपना सच हो. तुम परु मेरी जिंदगी का सबसे कीमती तोहफा हो. मैं हर वो मुमकिन कोशिश करता रहूंगा जिससे तुम्हारे चेहरे पर ये मुस्कान बनी रही. हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी राजकुमारी’.

एक्ट्रेस ने पति को दिया निक नेम
पति का ये प्यार भरा पोस्ट देखकर एक्ट्रेस खुशी से गदगद हो उठीं. उन्होंने राघव चड्ढा के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है. वो लिखती हैं, ‘रागे…इस शब्द के साथ उन्होंने कई दिलवाले इमोजी शेयर किए हैं.

बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पिछले साल उदयपुर में धूम-धाम से शादी की थी. कपल उससे पहले काफी लंबे समय से अपने रिश्ते के चलते सुर्खियों में छाया हुआ था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *