Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली. ‘12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर के साथ धूम-धाम से करवा चौथ मनाया था. उन्होंने अपने करवा चौथ के सेलिब्रेशन की फोटोज साझा की हैं. इन फोटोज में विक्रांत मैसी कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं जिससे फैंस हैरान हैं. एक्टर ने अपनी सेलिब्रेशन के जरिए करवा चौथ की बरसों पुरानी परंपरा तोड़ी है. वो अपनी फोटोज में पत्नी शीतल का पैर छूते दिख रहे हैं जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

ये फोटोज शेयर करते हुए एक्टर विक्रांत मैसी लिखते हैं, ‘घर’. पहली तस्वीर में शीतल छलनी से विक्रांत को देखती दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी में वह अभिनेता के पैर छूती हुई दिखाई दे रही हैं. अगली तस्वीर में विक्रांत अपनी पत्नी के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

शीतल ने बेटे की दिखाई झलक
आखिरी प्यारी तस्वीर में मैसी शीतल को पानी पिलाकर उनका व्रत तुड़वाते नजर आ रहे हैं. रविवार को शीतल ने अपने आठ महीने के बेटे वरदान के साथ अपने जश्न की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. इन फोटोज में शीतल गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं. उन्होंने गुलाबी और गोल्‍डन रंग की चूड़ियों के साथ अपने लुक को पूरा किया. वहीं विक्रांत अपने सफेद कुर्ता-पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहे हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रांत हाल ही में क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘सेक्टर 36’ में दिखाई दिए थे. इस मनोरंजक कहानी में, उन्होंने प्रेम सिंह का किरदार निभाया था. अब वह जल्द ही आगामी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में दिखाई देंगे, जो 15 नवंबर को रिलीज होगी. विक्रांत धीरज सरना के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में राशि खन्ना के साथ स्थानीय पत्रकार समर कुमार की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *