Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली , 29 नवंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) -. अभिनेता-निर्माता और टी-सीरीज के सह-मालिक कृष्ण कुमार ने चार महीने पहले अपनी 20 साल की बेटी तिशा कुमार को खो दिया था. अब उनकी पत्नी तान्या ने अपनी बेटी की मौत के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें खुलासा किया गया कि तिशा की मौत कैंसर से नहीं हुई. उन्होंने किया कि उसने अपनी बेटी को किसी और के ‘बुरे कर्म’ के कारण खो दिया है.

तान्या ने अपनी बेटी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर उस दौरान की सारी चीजों को बारिकियों से बताया है कि उनकी बेटी अपने अंतिम समय में डिप्रेशन में भी नहीं थी, मेरी बेटी तिशा, चाहे कुछ भी हो जाए, वह कभी भी डर या डिप्रेशन में नहीं आई, वह बहादुरी से इन सब से लड़ रही थी, अब तक की सबसे निडर और शांत 20 साल की मेरी बेटी.’

काले जादू को लेकर तान्या ने कही ये बात
तान्या ने आगे अपनी बात करते हुए लिखा, ‘कोई भी अपने कर्मों के फल से बच नहीं सकता. डिवाइन जस्टिस, जैसा कि मैंने पिछली पोस्ट में कहा था, ‘कभी-कभी आपका पूरा अस्तित्व किसी और के ‘बुरे कर्म’ के कारण चला जाता है. फिलॉसफी क्या कहती है, इस बात से कोई लेना देना नहीं, चिकित्सा (गलत) निदान और (गलत) प्रथाओं का बिजनेस है. इससे भी फर्क नहीं पड़ता कि वहां के लोग ‘बुरी नजर, काला जादू, आदि’ पर विश्वास नहीं करते हैं. सत्य स्वयं को प्रकट करने का अपना तरीका ढूंढ लेता है और वह सामने आएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *