Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 13 दिसंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया है कि सुखबीर बादल पर फायरिंग की घटना की जांच चल रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि श्री दरबार साहिब में जो घटना हुई है  SGPC द्वारा हमे फुटेज मुहैया नहीं करवाई गई। इसके बाद हमें हाईकोर्ट जाना पड़ा। हाईकोर्ट के दखल के बाद सी.सी.टी.वी. फुटेज मिली है। 

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम इस हमले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें 2-3 दिन की फुटेज मिली है, जिसमें पता लगाया जाएगा कि हमलावर वहां कितनी बार आया और किससे मिला? इसके बाद सब खुलासा हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में पंजाब देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई व्यक्ति विशेष हो या आम नागरिक, हम किसी पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *