Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 27 दिसंबर 2024 .  दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाका किया था. टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करने के बाद रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की ये फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था.

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का एक पोस्टर शेयर कर फिल्म के ओटीटी रिलीज का ऐलान किया. वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘अपने आपको शेर की दहाड़ के लिए तैयार कर लीजिए. ‘सिंघम अगेन’ 27 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है’.

बॉक्स-ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और ये इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘सिंघम अगेन’ ने दुनियाभर में लगभग 300 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है. ‘सिंघम अगेन’ की कहानी पौराणिक महाकाव्य ‘रामायण’ के समान चलती है. इस फिल्म में बाजीराव सिंघम की नई जर्नी दिखाई गई है, जिसमें वह अपनी पत्नी अवनी को बचाने के लिए निकलता.

फिल्म में ‘बाजीराव सिंघम’ यानी अजय देवगन का साथ टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह देते हैं. रोहित शेट्टी की यह हालिया रिलीज़ सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी और उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है, जिसमें सिंघम, सिंघम अगेन, सिम्बा और सूर्यवंशी शामिल हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *