Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 30 दिसंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) -. भारत को ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों यहां चौथे टेस्ट में 184 रन की हार को ‘मानसिक रूप से परेशान करने वाली’ करार देते हुए सोमवार को स्वीकार किया कि उनकी टीम इस मैच में संघर्ष करने का जज्बा दिखाने में विफल रही.

खुद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह मानसिक रूप से परेशान करने वाला होता है जब आप वह नहीं कर पाते जो करने आए हैं. यह काफी निराशाजनक है. मैच जीतने के तरीके होते हैं और हम यहां मैच जीतने के तरीके ढूंढने में चूक गए. हम अंत तक टक्कर देना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सकें.’’

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ‘‘ हमने 90 रन तक ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट चटका लिये थे. हमें पता था कि हमारे लिए चीजें आसान नहीं होंगी लेकिन हम मुश्किल परिस्थितियों में भी जज्बा दिखाना चाहते थे. हम हालांकि ऐसा करने में नाकाम रहे. मैं अपने रूम में जाने के बाद सोच रहा था कि हम टीम के तौर पर और क्या कर सकते थे. हमने जो भी मौके बनाये उसे गंवा दिये. उन्होंने कड़ा संघर्ष किया. खासकर आखिरी विकेट की उनकी साझेदारी ने, शायद उस साझेदारी ने मैच को हमसे दूर कर दिया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि 340 रन बनाना आसान नहीं होगा. हमने एक मंच तैयार करने और आखिरी दो सत्रों के लिए विकेट बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की। हम लक्ष्य तक जाना चाहते थे, लेकिन हम इसके लिए कोई मंच तैयार नहीं कर सके.’’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *