Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 22 जनवरी 2025  (भारत बानी ब्यूरो ) -: राज्य चुनाव आयोग ने 20.01.2024 को तरनतारन, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) और तलवाड़ा (होशियारपुर) की नगर कौंसिलों के आम चुनावों के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का शैड्यूल जारी किया है।

राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि संबंधित ई.आर.ओ. द्वारा 20.01.2025 से 24.01.2025 (योग्यता तिथि 1.1.2025) तक मतदाता सूची का प्रारूप तैयार किया जाएगा और यह प्रारूप 25.01.2025 को प्रकाशित किया जाएगा। यदि कोई दावे और आपत्तियां हैं तो उन्हें 27.01.2025 से 3.02.2025 तक प्रस्तुत किया जा सकता है। इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 11.02.2025 तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूचियां 14.02.2025 को प्रकाशित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि तरनतारन, गुरदासपुर और होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नरों-कम-जिला चुनाव अधिकारियों को 25.01.2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी योग्य व्यक्ति मतदाता सूचियों में अपने नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं और उक्त शैड्यूल के अनुसार अपने दावे और आपत्तियां भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *