Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 28 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -. साउथ स्टार धनुष और एक्ट्रेस नयनतारा के बीच कॉपीराइट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच मद्रास हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को रद्द करने की मांग की गई थी. यह मुकदमा फिल्म की 3 सेकेंड की क्लिप के उपयोग से संबंधित है, जिसे धनुष ने प्रोड्यूस किया था और नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल किया गया.

पिछले साल नवंबर में धनुष ने नयनतारा, उनके पति विग्नेश शिवन और उनकी प्रोडक्शन कंपनी राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक सिविल मुकदमा दायर किया था. इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि मेकर्स ने नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ में धनुष की फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सीन्स इस्तेमाल किए गए हैं.

धनुष की कंपनी ने दायर की याचिका
धनुष की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबर फिल्म्स प्राइवेट ने भी हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें मुंबई स्थित लॉस गाटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी के खिलाफ मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी गई, जो भारत में नेटफ्लिक्स के कॉन्टेंट इन्वेस्टमेंट का काम संभालती है. यह कानूनी कार्रवाई धनुष की पहले की चेतावनी के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री से सीन को 24 घंटे के भीतर नहीं हटाया गया, तो वह कानूनी कदम उठाएंगे.

क्या है पूरा मामला?
मालूम हो कि पिछले साल 16 नवंबर को नयनतारा ने 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजने के लिए धनुष की कड़ी आलोचना की थी. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ की मेकिंग के दौरान उन्होंने 2015 की फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सीन उपयोग करने के लिए धनुष से अनुमति मांगी थी. हालांकि, धनुष ने उनकी इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और सेट के बीटीएस फुटेज को उपयोग करने के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया.

सारांश:
धनुष को कोर्ट से बड़ी जीत मिली है, जहां नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका खारिज कर दी गई। इस फैसले से नयनतारा को झटका लगा है। मामला कॉपीराइट विवाद से जुड़ा हुआ था।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *