Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 28 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -. आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में आज भारतीय टीम अपने दूसरे सुपर सिक्स मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने उतरेगी. अब तक एकतरफा जीत दर्ज करती आ रही टीम से कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल में भी धमाकेदार खेल की उम्मीद है. भारत ने रविवार 26 जनवरी को इसी मैदान पर खेले गए मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था.

निकी प्रसाद की अगुवाई वाली टीम मंगलवार को भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी. भारत के लिए गोंगड़ी त्रिशा और वैष्णवी शर्मा ने अब तक बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है. एक बार फिर इन दोनों पर सबकी नजर रहने वाली है. इनके अलावा जी कमलिनी, सानिका चालके, आयुषी शुक्ला, शबनम एमडी, और जोशिता वी जे भी बड़ा प्रदर्शन करना चाहेंगी. स्कॉटलैंड ने अब तक टूर्नामेंट में केवल एक मैच जीता है और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है.

कब और कहां होगा भारत का स्कॉटलैंड से मुकाबला
भारत और स्कॉटलैंड के बीच आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 सुपर सिक्स मैच मंगलवार 28 जनवरी को कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा

कहां देखें भारत और स्कॉटलैंड के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट
भारत और स्कॉटलैंड के बीच आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 सुपर सिक्स मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत और स्कॉटलैंड के बीच मैच में कब होगा टॉस
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में भारत और स्कॉटलैंड के बीच सुपर सिक्स मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे होगा.

कहां देखें भारत और स्कॉटलैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और स्कॉटलैंड के बीच आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 सुपर सिक्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. टू्र्नामेंट से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 की वेबसाइट पर आएं.

भारत: गोंगड़ी त्रिशा, जी कमलिनी (विकेटकीपर), सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), इश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशिता वी जे, शबनम एमडी शकील, परुणिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा, भाविका अहिरे, द्रिथि केसरी, आनंदिता किशोर, सोनम यादव

स्कॉटलैंड: पिपा केली, एम्मा वाल्सिंघम, पिपा स्प्रूल (विकेटकीपर), नियाम मुइर (कप्तान), नायमा शेख, अमेली बाल्डी, गैब्रिएला फोंटेनला, रोजी स्पीडी, मैसी मैसेरा, किर्स्टी मैककॉल, मौली बार्बर स्मिथ, लुसी फॉरेस्टर स्मिथ, चार्लोट नेवार्ड, मौली पार्कर, जेना स्टैंटन

सारांश:
आज महिला U-19 टी20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला होने वाला है। प्रशंसक इस मैच का फ्री में आनंद ले सकते हैं। टीम इंडिया की इस रोमांचक भिड़ंत का समय और स्ट्रीमिंग जानकारी जानना जरूरी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *