Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 25 फरवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -. बॉलीवुड जगत में संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का सपना हर एक्टर देखता है. दिग्गज निर्देशक के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए लोग सालों इंतजार करते हैं. हाल ही में ‘द केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने बताया कि एक बार संजय लीला भंसाली से उनकी मुलाकात हुई थी और उस मुलाकात में उन्होंने खुद को अनु मलिक की बेटी बता दिया था. एक्ट्रेस ने साइरस बरूचा के शो पर ये मजेदार खुलासा किया.

वो कहती हैं, ‘मुझे आपको एक मजेदार किस्सा बताना है. मैं हीरामंडी प्रीमियर के लिए गई थी और संजय लीला भंसाली मेरे सामने खड़े थे. मैं उनसे मिलने गई. मैं एक्टर सिर्फ इसलिए बनना चाहती थी क्योंकि मुझे फिल्मों में डांस करना पसंद था. मेरे दोस्त ने मुझसे कहा कि मुझे संजय लीला भंसाली से मिलना चाहिए. मैं उनके पास गई और मैंने उनसे कहा कि हैलो सर मैं अदा हूं, तो वो पूछते हैं कि कौन अदा, अनु मलिक की बेटी?’

एक्ट्रेस के सेंस ऑफ ह्यूमर के मुरीद हुए फैंस
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि उन्होंने भी फिल्ममेकर की गलतफहमी को दूर नहीं किया था और वो इसी गलतफहमी के तहत आगे बात करती गईं. एक्ट्रेस के इस मजेदार खुलासे ने सोशल मीडिया य़ूजर्स को हैरान कर दिया. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अदा की पर्सनालिटी को देखते हुए ये यकीन करना मुश्किल नहीं है कि वो ऐसा कर सकती हैं. वहीं, एक और यूजर लिखते हैं कि अदा शर्मा का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है.

1 फिल्म ने चमकाई किस्मत
अब अगर अदा शर्मा के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस को ‘द केरल स्टोरी’ से पहचान मिली. 32 वर्षीय एक्ट्रेस ने साल 2008 की हॉरर फिल्म 1920 से एक्टिंग डेब्यू किया था. वो ‘हंसी तो फसी’, ‘हार्ट अटैक’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं, लेकिन साल 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ ने उन्हें वो पहचान दिलाई जिसका उन्हें बरसों से इंतजार था. इस कम बजट फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 300 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी.

सारांश: एक 300 करोड़ की फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने खुद को अनु मलिक की बेटी बताकर इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने संजय लीला भंसाली को भी चकमा दिया, लेकिन बाद में उनकी सच्चाई सामने आ गई। यह किस्सा अब फिर से सुर्खियों में है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *