Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 03 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – : पावरकॉम की सिटी वैस्ट डिवीजन के अंतर्गत पड़ते छावनी मोहल्ला स्थित  बिजली घर में तैनात एस.डी.ओ, शिव कुमार ने बताया कि बिजली की तारों और फीडर की जरूरी मरम्मत के चलते 3 मार्च को लंबा पॉवरकट लगेगा।

इस दौरान 11 के.वी.फीडर नेहरू विहार,11 के.वी.फीडर दाना मंडी, 11 के.वी. फीडर  क्राउन, 11 के.वी. फीडर सब्जी मंडी, 11 के.वी. फीडर चांद सिनेमा, 11 के.वी. फीडर कपूर की सप्लाई एहियात के तौर पर बंद रखी जाएगी। सभी इलाकों में बिजली की सप्लाई सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक प्रभावित रहेगी। 

उधर,  अमृतसर में   132 के.वी. गेट हकीमा से चलते सभी 11 के.वी. फीडर जरूरी मुरम्मत के चलते बिजली की सप्लाई सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी, जिससे गुरबख्श नगर, अखाडा कल्लू, कटरा मोहर सिंह, टुंडा तलाब, लाहौरी गेट, ढाब बस्ती राम, झबाल रोड, भगता वाला, ढाब तीली भना, पीर शाह रोड, डिस्पोजल, नमक मंडी, साइड भठिया सभी 11 के.वी. फीडर बंद रहेंगे। यह जानकारी गेट हकीमा के एस.डी.ओ. धर्मेंद्र सिंह ने दी।

सारांश:

पंजाब के कई शहरों में आज लंबा पावर कट रहेगा। बिजली विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के चलते सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। शाम 6 बजे तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है। लोग जरूरी काम पहले निपटा लें।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *