नई दिल्ली 05 मई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने धमाकेदार शुरुआत की थी. अपने शुरुआती छह मैच में से चार जीत लिए थे. मगर पिछले पांच मुकाबलों में उन्हें चार बार हार का मुंह देखना पड़ा. एक वक्त जो टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंचती दिख रही थी अब उसका टॉप-4 में फिनिश करना मुश्किल नजर आ रहा है. 4 अप्रैल की रात पंजाब किंग्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत की. मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में बिके ऋषभ पंत की कप्तानी सवालों के घेरे में है.इस हार के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
खराब बैटिंग के बाद कप्तानी में भी फिसड्डी पंत
ऋषभ पंत ने कहा, ‘निश्चित रूप से ये बहुत बड़ा टारगेट था. जब आप गलत समय पर अहम कैच छोड़ते हैं तो यह आपको भारी नुकसान पहुंचाता है. हमने सोचा कि यह और ज्यादा करेगा, लेकिन हमने शुरुआत में सही लैंथ नहीं चुनी. लेकिन यह खेल का एक अहम हिस्सा है. सपना अभी भी जिंदा है. अगर हम अगले तीन मैच जीत सकते हैं तो हम निश्चित रूप से पलटवार कर सकते हैं और अद्भुत चीजें कर सकते हैं. हर मैच में आप अपने टॉप ऑर्डर से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं कर सकते. हमें कभी-कभी स्कोर को डीप भी ले जाना पड़ेगा. हमारे सामने एक विशाल लक्ष्य था और इससे हमें बहुत नुकसान हुआ.
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा
पंजाब किंग्स सात जीत से 15 पॉइंट्स लेकर टैली में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (16 रन) से पीछे दूसरे नंबर पर पहुंच गई. वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स 11 मैच में 10 पॉइंट लेकर सातवें नंबर पर है. चेन्नई सुपरकिंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टॉप फोर पोजिशन के लिए सात टीम हैं. लखनऊ को अपने बचे तीन मैच आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने हैं. अपने सारे मैच जीतकर भी टीम 16 पॉइंट पर ही पहुंच पाएगी. टीम को उम्मीद करनी होगी कि उन्हें उम्मीद होगी कि ये जीत बड़े अंतर से हो ताकि मामला नेट रन रेट में न फंस जाए.
सारांश:
पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुए मुकाबले में LSG ने लगातार 4 मैच हारने के बाद प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल कर दिया है। इसके अलावा, टीम की 27 करोड़ रुपये की बड़ी रकम बर्बाद होती दिखाई दे रही है, क्योंकि ये खिलाड़ी प्रदर्शन में फिसड्डी साबित हो रहे हैं।
