Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

आदमपुर 23 मई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – आदमपुर एयरपोर्ट से जून महीने से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस नई कनैक्टिविटी की शुरुआत के सिलसिले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने  एयरपोर्ट पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया और एक दूसरे का स्वागत किया।

एयरपोर्ट अथॉर्रिटी की ओर से प्रमुख अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार निराला (ए.पी.डी.) अमित कुमार (ए.जी.एम. सिविल), सूरज यादव (मैनेजर कमर्शियल), सूर्य प्रताप (इंचार्ज ऑपरेशन)और मोहन पंवार (सी.एम.ओ.) उपस्थित रहे। वहीं इंडिगो की ओर से एयरपोर्ट मैनेजर दुष्टि डालमिया और असिस्टैंट मैनेजर भीष्टिमता ने टीम के साथ आदमपुर पहुंचकर औपचारिकताओं को पूरा किया। सनद रहे कि इस फ्लाइट के नियमित रूप से संचलित होने से दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन को एक नई गति मिलेगी। 

फ्लाइट का शैड्यूल
मुंबई से आदमपुरः दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान, शाम 4.30 बजे आगमन
आदमपुर से मुंबईः शाम 5 बजे प्रस्थान, रात 7.30 बजे आगमन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *