Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

वाशिंगटन 09 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की उम्र और गिरने की आदत पर तंज कसने वाले डोनाल्ड ट्रंप खुद उसी स्थिति में फंस गए हैं. जो बाइडन कई बार एयरफोर्स वन पर चढ़ने के दौरान लड़खड़ा चुके हैं. अब डोनाल्ड ट्रंप भी एयरफोर्स वन में चढ़ते वक्त लड़खड़ा गए और सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया. ये वाकया अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के हेगर्सटाउन में रिपोर्टर्स से बात करने के बाद हुआ, जब ट्रंप वॉशिंगटन डीसी के पास स्थित कैंप डेविड के लिए रवाना हो रहे थे. तभी एयरफोर्स वन की सीढ़ियां चढ़ते वक्त उनका संतुलन बिगड़ा और वो लड़खड़ा गए.

ट्रंप के तुरंत बाद विमान में चढ़ते वक्त अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी ठोकर खा बैठे. जिसके बाद लोगों ने इस पूरी घटना को जो बाइडन से जोड़ दिया. दिलचस्प बात ये है कि ट्रंप और उनके समर्थक अक्सर बाइडेन के ऐसे ही पलों पर मजाक उड़ाते रहे हैं. लेकिन इस बार खुद ट्रंप सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘हैरानी है कि ट्रंप ने अब तक एयरफोर्स वन की सीढ़ियों को एस्केलेटर से क्यों नहीं बदला.’ वहीं एक और कमेंट आया, ‘अब बूढ़े ट्रंप के लिए व्हीलचेयर फिट करने का वक्त आ गया है.’

बाइडन पर कटाक्ष करते थे ट्रंप

पत्रकार आरोन रुपार ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘जब बाइडेन गिरते थे, तो फॉक्स न्यूज इसे चांद पर उतरने जितना बड़ा बना देती थी.’ वहीं राजनीतिक रणनीतिकार मार्को फ्रीएरी बोले, ‘अब देखना है कितनी किताबें और 24×7 कवरेज होती है इस पर.’ साल 2023 की गर्मियों में ट्रंप ने बाइडेन को कोलोराडो की एयरफोर्स ग्रेजुएशन सेरेमनी में गिरने पर कहा था कि ये छात्रों के लिए ‘प्रेरणादायक नहीं’ था. उन्होंने ये भी जोड़ा था, ‘उम्मीद है वो घायल नहीं हुए होंगे, आप नहीं चाहते कि ऐसा हो.’ ट्रंप ने ये भी याद किया था कि कैसे 2020 में वेस्ट प्वाइंट की ग्रेजुएशन के दौरान बाइडेन रैंप पर सावधानी से फिसलते-फिसलते उतरे थे. ट्रंप के मुताबिक वो रैंप ‘आइस स्केटिंग रिंक’ जैसा था.

सारांश:
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो अक्सर जो बाइडेन की फिजिकल फिटनेस पर तंज कसते रहे हैं, अब खुद प्लेन पर चढ़ते समय लड़खड़ा गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मज़े की बात यह रही कि इसी कार्यक्रम में अमेरिका के रक्षा मंत्री भी गिरते-गिरते बचे। ये घटनाएं अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *