Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 12 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर जारी डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का एक छोर से जहां विकेट गिर रहे थे, वहीं दूसरे छोर पर स्टीव स्मिथ खूंटा गाड़े खड़े थे. दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ ने दूसरे सेशन में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पारी के 33वें ओवर में तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की गेंद पर चौका जड़कर टेस्ट करियर का 42वां अर्धशतक पूरा किया. इस स्टार बल्लेबाजा ने 51वां रन पूरा करते ही इस ग्राउंड पर 99 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास बना दिया. स्मिथ की रिकॉर्ड पारी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 200 का आंकड़ा पार किया. ऑस्ट्रेलिया को सातवें ओवर में दो बड़े झटके लग गए थे. लेकिन दूसरे छोर पर स्मिथ डटे रहे.

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 112 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए. स्मिथ लॉर्ड्स में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ी वॉरेन बार्डस्ले के महारिकॉर्ड को तोड़ा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वॉरेन बार्डस्ले ने साल 1909 से 1926 के बीच लॉर्ड्स में 5 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 575 रन बनाए थे. लेकिन अब वॉरेन के सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को स्मिथ ने तोड़ दिया है. अब स्मिथ के लॉर्ड्स में 591 रन हो गए हैं. उन्होंने इस वेन्यू पर 2 शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं.

सोबर्स-ब्रैडमैन के रिकॉर्ड भी तोड़े
स्मिथ ने इस दौरान सर डॉन ब्रैडमैन और वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी गैरी सोबर्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. ब्रैडमैन के नाम लॉर्ड्स में 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 551 रन हैं. वहीं, गैरी सोबर्स ने 5 टेस्ट की 9 पारियों में 571 रन बनाया था.लॉर्ड्स में टेस्ट में 600 रन बनाने वाले स्मिथ दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन सकते हैं.

इस मामले में बॉर्डर-रिचर्ड्स को पछाड़ा
इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर के मामले में स्टीव स्मिथ सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर और विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा. स्मिथ के नाम इंग्लैंड में 23 टेस्ट में 18 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं जो सर्वाधिक हैं.इससे पहले बॉर्डर ने 25 टेस्ट में 17 बार और रिचर्ड्स ने 24 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी.

सारांश:
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने 99 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज़ 9,500 टेस्ट रन पूरे किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने महान डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ की यह उपलब्धि उन्हें आधुनिक क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल करती है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *