Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पटियाला 17 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पी.आर.टी.सी., रोडवेज, पनबस कर्मचारियों ने अभी तक वेतन न मिलने के विरोध में बस स्टैंड बंद रखने का ऐलान किया। बता दें कि सरकार को कर्मचारियों ने वेतन के लिए सोमवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भी तनख्वाह नहीं आई तो पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने मंगलवार यानि आज 2 घंटे (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) पीआरटीसी से जुड़े बस स्टैंड बंद रखे। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अगर फिर भी हल न निकला तो 19 जून को बसों का चक्का जाम किया जाएगा।     

रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्टर वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वेतन के बिना कर्मचारियों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यूनियन कई बार मांग पत्र दे चुकी है लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। हर मीटिंग में आश्वासन दिया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए उन्हें मजबूरन बस स्टैंड बंद करने का फैसला लेना पड़ा।

सारांश:
सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट जारी हुआ है। PRTC (Pepsu Road Transport Corporation) के कर्मचारियों ने बड़ा ऐलान करते हुए संभावित हड़ताल या सेवाएं प्रभावित होने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *