Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

फरीदकोट 24 जून 2025 : विजिलेंस विभाग ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसिज के वाइस चांसलर राजीव सूद को इंग्लैंड जाने से रोक दिया है। दरअसल विजिलेंस विभाग की तरफ से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में खरीदी गई करोड़ों रुपए की आधुनिक मशीनरी एवं अन्य घोटालों की जांच की जा रही है। यह जांच मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के तहत चल रही है।

जून 2023 को डॉ. राजीव सूद को फरीदकोट की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज का कुलपति नियुक्त किया गया था। कुलपति का पद डॉ राज बहादुर के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा था। डा. राजीव सूद की नियुक्ति तीन साल के लिए हुई थी। दरअसल पंजाब विजिलेंस के पास घोटालों और उपकरणों की खरीदारी में हुई धांधली की शिकायतें पहुंचीं थीं।

सारांश:
विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के चलते बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का प्रस्तावित इंग्लैंड दौरा रद्द कर दिया गया है। यह कदम भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच के चलते उठाया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन पर जांच एजेंसियों की कड़ी नजर बनी हुई है, जिससे पंजाब के शैक्षणिक माहौल में हलचल मच गई है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *