Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 25 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : नाभा  जेल में बंद आप विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान को लेकर एक और खुलासा हुआ है। विजिलेंस जांच में सामने आया है कि  रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद राजू मदान का कारोबार काफी बढ़ा था। फरार राजू मदान के दोनों बेटों गौरव और कर्ण जांच के घेरे में आ चुके है। 

जानकारी के अनुसार बस्ती गुजां स्थित मदान कार्ड्स की फर्म को राजू मदान चलाते है, जहां अब हैरान करने वाले तथ्य सामने आए है। 2021-22 में सालाना टर्नओवर 2 करोड़ 62 लाख थी, लेकिन अरोड़ा के विधायक बनते ही कारोबार में बड़ा बूम आया। 2022-23 में 5.87 करोड़ रुपए हो गया यानी सीधे डबल। इसी तरह 2023-24 में 8.96 करोड़, तो 2024-25 में 10.15 करोड़ का टर्नओवर पार कर गया। 

इसी तरह  रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद उनके रिश्तेदार (जगदंबे फैशन हाऊस के मालिक) का दो सालों में बीस गुणा कारोबार विधायक की प्लानिंग के कारण ही बढ़ा था। विजीलैंस के हाथ विधायक के रिश्तेदार की जो बैंक स्टेटमैंट लगी है, उसमें सूरत की कंपनी से लाखों के लेनदेन की सच्चाई भी सामने आ गई है। इस लेनदेन और जगदंबे फैशन हाऊस के मालिक एवं विधायक के रिश्तेदार को लेकर कई नए सबूत भी विजीलैंस के पास हैं।

सारांश:
जालंधर सेंट्रल से AAP विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। उन पर प्रॉपर्टी डीलिंग और कथित अवैध लेन-देन से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं। इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और जांच एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *