नई दिल्ली 07 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) :- भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच पांचवां वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की बल्लेबाजी इस मैच में अब तक अच्छी नहीं रही है। टीम ने फिलहाल 112 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। क्रीज पर आरएस अंब्रिश और कनिष्क चौहान मौजूद हैं। भारतीय टीम पहले सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही है और उसने कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा के विकेट जल्द गंवा दिए हैं। म्हात्रे और विहान ने एक-एक रन बनाए। शुरुआती झटके लगने के बाद पिछले मैच के शतकवीर सूर्यवंशी और राहुल कुमार ने टीम की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। वैभव हालांकि, इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 42 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए।
