नई दिल्ली 07 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . मल्टी-स्टारर फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा है. दर्शकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आ रही है और इसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सारा अली खान और अली फजल के अलावा कई दिग्गज कलाकार भी हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन जहां 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन फिल्म के हाथ बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये लगे थे. अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. बता दें, तीसरा दिन यानी रविवार भी फिल्म के लिए अच्छा साबित हुआ. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 6.25 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता हासिल की.
इस हिसाब ने पिछले 3 दिनों में ‘मेट्रो… इन दिनों’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल सकती है. बता दें, वैसे तो फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने ‘मेट्रो… इन दिनों’ को ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ के सीक्वल के रूप में प्रजेंट नहीं किया है, लेकिन फिल्म की कहानी आपको 18 साल पहले की यादें जरूर ताजा करेंगी.
जिस तरह के संगीत ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ में थे, उसी तरह ‘मेट्रो… इन दिनों’ के लिए संगीत तैयार किया गया है और इस बार भी फिल्म का संगीत प्रीतम ने ही तैयार किया है, जो ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ के बाद अनुराग बसु के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. साथ ही, अनुपम खेर और आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म के लिए एक-एक गाना गाया है.
इस बार फिल्म की कोलकाता के एक परिवार पर गढ़ी गई है. फिल्म में पारिवारिक रिश्तों में उलझनों को दिखाया गया है. साथ ही, सोशल मीडिया के इस युग में किस तरह से ज्यादा जानकारी प्यार पर असर डाल रही है. इन तमाम पहलुओं को आप इस फिल्म में देख पाएंगे.
सारांश:
अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹7.25 करोड़ की कमाई की। तीन दिनों की कुल कमाई अब ₹16.75 करोड़ हो चुकी है। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज़ और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। शुरुआती वीकेंड में फिल्म की ग्रोथ ने मेकर्स को उम्मीद से ज्यादा सफलता दिलाई है।
