Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

फाजिल्का 11 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार ने फाजिल्का के जलालाबाद में विकास कार्यों के लिए 13.6 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जलालाबाद विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने मार्केट कमेटी कार्यालय में एक बैठक कर इस संबंध में जानकारी साझा की। इस अवसर पर विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि जलालाबाद के निवासी पिछले कुछ समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। 

शहरवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए, पंजाब सरकार ने पाइपलाइन और अन्य मुरम्मत कार्यों के लिए 10 करोड़ 68 लाख रुपये की राशि जारी की है, जिसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और अगले 15 दिनों में काम शुरू हो जाएगा। विधायक ने बताया कि नई पाइपलाइन की लंबाई 4.5 किलोमीटर है और इसके तहत 200 कनेक्शन लगाए जाएंगे और मोहल्ला राजपूत वाला, दशमेश नगर और कई झुग्गी बस्तियों सहित पुराने क्षेत्र के 16.5 किलोमीटर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

विधायक ने कहा कि मान सरकार ने जलालाबाद शहर में गलियों और अन्य विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये दिए हैं, जिनका काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने आगे कहा कि शहर में बनकर तैयार हो चुकी मंडी जल्द ही फल व्यापारियों को समर्पित कर दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ मार्केट कमेटी के चेयरमैन देव राज शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *