Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 20 अगस्त 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की अटैंडैंस नियमित रूप से ई-पंजाब पोर्टल पर दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन विभागीय आदेशों की खुलेआम अनदेखी करते हुए कई स्कूल प्रमुख इस कार्य में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग की सख्त हिदायतों के बावजूद अब तक कई स्कूल पोर्टल पर अटैंडैंस समय पर अपडेट नहीं कर रहे, जिससे शिक्षा विभाग के आंकड़ों की पारदर्शिता और सही मूल्यांकन पर असर पड़ रहा है।

सचिव, शिक्षा विभाग ने इस ढिलाई को बेहद गंभीर मानते हुए कहा है कि अब 19 अगस्त से मुख्य कार्यालय प्रतिदिन इसकी निगरानी करेगा। उन्होंने चेताया है कि विद्यार्थियों की अटैंडैंस दर्ज न करना नियमों की सरासर अवहेलना है और ऐसी लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की अटैंडैंस पोर्टल पर दर्ज करना न केवल विभागीय औपचारिकता है, बल्कि इससे शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विद्यार्थियों की प्रगति पर भी सीधा असर पड़ता है। यदि स्कूल प्रमुख इस कार्य में गंभीरता नहीं दिखाते तो विभाग को उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि डिजीटल सिस्टम को लागू करने का मुख्य उद्देश्य स्कूलों की जवाबदेही तय करना है। ऐसे में अगर स्कूल आदेशों की अवहेलना करते हैं तो इससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े होते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *