Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

फिरोजपुर/फाजिल्का 28 अगस्त 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है और गांवों में बाढ़ आ गई है। यहां अली के गांव में रहने वाले एक परिवार की छत कई दिनों से हो रही बारिश के कारण गिर गई और परिवार बाल-बाल बच गया। यह परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पहले छत का एक हिस्सा गिरा और नीचे बैठी महिला ने जल्दी से अपनी सास को बाहर निकाला। इसके बाद घर की पूरी छत मलबे में तब्दील हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

फिरोजपुर-फाजिल्का में बिगड़ते हालात

फिरोजपुर और फाजिल्का के गांवों में हालात काफी बिगड़ गए हैं और लोगों को अपना सामान समेटकर घर छोड़ना पड़ रहा है क्योंकि उनके घर भी पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। हालात इतने बदतर हैं कि लोग राहत शिविरों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं क्योंकि रास्ते में बहुत पानी भरा है। इसलिए नूरशाह गांव और अन्य इलाकों से लोग लाधूका की दाना मंडी में आकर बैठ गए हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *