09 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : सुपरस्टार सलमान खान वैसे तो इन दिनों बिग बॉस 19 को लेकर चर्चा में हैं. मगर इस बीच वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं. पहली बार उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म से फर्स्ट लुक शयेर किया है. इस फिल्म का नाम है बैटल ऑफ गलवान. एक्टर ने पहला ऑफिशियल लुक इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है. जिसे देख फैंस की बेकरारी बढ़ना तो लाजमी है. चलिए दिखाते हैं बैटल ऑफ गलवान की पहली तस्वीर.
बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हाल में ही सलमान खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था. वह इसकी शूटिंग के लिए ही रवाना हुए थे. अब एक दिन बाद सलमान ने खुद इंस्टाग्राम पर पहला लुक शेयर कर इस बारे में अपडेट दे दिया है.
बैटल ऑफ गलवान का फर्स्ट लुक
बैटल ऑफ गलवान के फर्स्ट लुक में सलमान आर्मी की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. एक्टर के राजसी ठाठ-बाट, घनी मूंछें और तीखी नजरों के साथ वह देशभक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने बैटल ऑफ गलवान मूवी का क्लिपबोर्ड लिए नजर आ रहे हैं.
फैंस हुए एक्साइटेड
सलमान खान की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं. ऐसे में बैटल ऑफ गलवान का फर्स्ट लुक देख फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. सबकी नजरें एक्टर की इस फिल्म पर ही है.
बैटल ऑफ गलवान के बारे में
सलमान खान की इस फिल्म को अपूर्व लखिया ने डायरेक्ट की है.अब लंबे समय बाद सलमान खान सच्ची घटना पर वह फिल्म लेकर आ रहे हैं.
सलमान खान की आखिरी फिल्म
सलमान खान पिछली बार सिकंदर में नजर आए थे जोकि सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी. इसे एआर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया था जो पहले गजनी जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं.
