Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जगराओं 26 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : 220 के.वी. एस/एस जगराओं से संचालित 11 के.वी फीडर के सिटी फीडर-1 की बिजली आपूर्ति 26 सितम्बर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। जगराओं सिटी के एस.डी.ओ. गुरप्रीत सिंह कंग ने बताया कि तारों की आवश्यक मरम्मत के कारण जगराओं के डॉ. हरि सिंह रोड, रॉयल सिटी, शेरपुर रोड, नवी दाना मंडी, सुंदर नगर, आत्म नगर, करनैल गेट, अमर विहार आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
 
पावरकॉम की सुंदर नगर डिवीजन के अंतर्गत पड़ते छावनी मोहल्ला स्थित बिजलीघर में तैनात एस.डी.ओ. शिव कुमार ने बताया इलाके में बिजली की हाई टैंशन तारों की जरूरी मरम्मत के लिए 26 सितम्बर को सुबह 10 से लेकर दोपहर 3 बजे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान सुरक्षा के तौर पर 11 के.वी थापर नगर फीडर को बंद रखा जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *