Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 29 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया कि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की कुछ एजेंसियां राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं। इस खतरे को देखते हुए पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

डीजीपी ने बताया कि सीमा पार गतिविधियों पर नज़र रखते हुए बॉर्डर इलाकों में 7 अतिरिक्त BSF कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं, राज्य के अलग-अलग जिलों में 50 कंपनियां लगाई गई हैं ताकि आंतरिक सुरक्षा मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती और आंतरिक सुरक्षा को मिलाकर ही पंजाब विरोधी साज़िशों का मुकाबला किया जा सकता है। राज्य सरकार ने लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 1800-330-1100 जारी किया है, जिसे 112 से भी जोड़ा गया है। शिकायतकर्ता का नाम और विवरण पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

DGP की अपील
गौरव यादव ने स्पष्ट किया— “हम हर विदेशी साज़िश और उकसावे का डटकर जवाब देंगे। पंजाब की जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में तकनीकी निगरानी, गश्त तेज करने और पुलिस-जनता जोड़ कार्यक्रमों के जरिए राज्य का माहौल शांत और सुरक्षित रखा जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *