Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 11 नवंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . बीते दिन सोमवार को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए सभी से अपील की है. फिलहाल दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत पूछने के लिए फैमिली उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची हैं, साथ ही सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा भी उनसे मिलने पहुंचे. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने पहले उनकी सेहत को ‘स्थिर’ बताया था. अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को लेकर पोस्ट किया है, जिसमें अफवाहों पर उनका गुस्सा फूटा है.

फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने एक्स पर अपडेट देते हुए लिखा, जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं. इन सब चीजों का ट्रीटमेंट पर असर पड़ रहा है.यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता का ख्याल करें.’

धर्मेंद्र का चल रहा ट्रीटमेंट

फिलहाल धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट जारी है, खबरों की माने तो वह वह रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं.लेकिन देओल परिवार की ओर से अब तक किसी तरह का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र ने अपनी आंखों की सर्जरी भी कराई थी.बीते दिन से धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. इंडस्ट्री के कई स्टार भी उनका हाल चाल जानने के लिए एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *