Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

11 नवंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) कोलकाता: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शुक्रवार से शुरू हो रही महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज में मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) विजेता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने का भरोसा है. डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज भारत ने इस सीरीज के पहले चरण में वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर हराने से पहले इंग्लैंड में अपनी सरजमीं पर सीरीज ड्रॉ कराई थी.

14 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने अपने डब्ल्यूटीसी खिताब के बचाव की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 1-1 से ड्रॉ के साथ की. सिराज ने जियोस्टार पर कहा:

यह सीरीज नए डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए महत्वपूर्ण है. खासकर इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका डिफेंडिंग चैंपियन है. हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला, लेकिन हम अपनी अच्छी फॉर्म से आश्वस्त हैं. हमने एक सकारात्मक माहौल बनाया. इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की.

इंग्लैंड दौरे पर झटके 23 विकेट
सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की कड़ी टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और 23 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और दो मैचों में 10 विकेट लिए.

मेरी लय अच्छी- सिराज
उन्होंने आगे कहा, ‘निजी तौर पर, मैं अच्छी लय के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं और इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहा हूं. मजबूत टीमों का सामना करने से मुझे सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है और मैं इस चुनौती के लिए वाकई उत्साहित हूं.

सारांश:
टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 23 विकेट लेकर शानदार फॉर्म में है। अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी धमाल मचाने को तैयार है। टीम को उम्मीद है कि उसकी घातक गेंदबाजी से भारत को एक और बड़ी जीत मिलेगी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *