Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पहली बार विरासती गत्तका को भी प्रतियोगिताओं में किया शामिल

चंडीगढ़, 29 नवंबर, 2025 (भारत बानी ब्यूरो) : पंजाब सरकार 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में पंजाब राज्य अंतर-विश्वविद्यालय युवा महोत्सव आयोजित कर रही है। इसमें पूरे राज्य की 32 विश्वविद्यालयों से 2500 से अधिक विद्यार्थी सांस्कृतिक, कलात्मक, गायन, नृत्य और अन्य श्रेणियों में उत्साहपूर्ण मुकाबलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा पेश करेंगे।
यह जानकारी आज यहां पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने पत्रकारों को दी। इस अवसर पर युवा सेवाएं विभाग के उप निदेशक कुलविंदर सिंह और बोर्ड के सदस्य संजीव चौधरी तथा नवलदीप सिंह भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि इस युवा महोत्सव में कुल 51 सांस्कृतिक, संगीत और कलात्मक गतिविधियां शामिल की गई हैं और राज्य-स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पहली बार सिख युद्धकला गत्तका को भी स्थान दिया गया है। विभिन्न विश्वविद्यालयों की गत्तका टीमें अपनी युद्धकला की कौशल-क्षमता का प्रदर्शन करेंगी जिससे इस वार्षिक आयोजन में एक महत्वपूर्ण नया अध्याय जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं के लिए कई नई पहलें शुरू कर चुकी है और रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।
चेयरमैन गोल्डी ने बताया कि इस वार्षिक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना और राज्य की सांस्कृतिक, संगीत और कलात्मक विरासत को संरक्षित रखते हुए उसे समृद्ध करना है, ताकि नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ा जा सके।
उप निदेशक कुलविंदर सिंह ने कहा कि इस आयोजन में सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के 2500 से अधिक विद्यार्थी साहित्य, संस्कृति, थिएटर, संगीत, नृत्य और ललित कलाओं के विभिन्न मुकाबलों में भाग लेंगे।
इस दौरान नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल, जो पंजाब सरकार के पूर्व अतिरिक्त निदेशक भी रह चुके हैं, ने पंजाब सरकार और युवा सेवाएं विभाग का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस राज्य-स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय महोत्सव में विरासतगत गत्तका को शामिल कर प्रदर्शनी मुकाबलों के लिए मंच प्रदान किया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *