Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

अमृतसर 05 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के यात्री उस समय गुस्से में आ गए जब उन्हें 9 घंटे इंतजार के बाद भी 9 घंटे फ्लाइट का अता-पता न चला। उधर, देर शाम तक कई उड़ानों के लेट होने की सूचना भी मिल रही है।

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि एयरलाइन कंपनी के चालक दल के सदस्य अर्थात पायलट अपनी निरंतर लंबी ड्यूटी के कारण परेशान हैं। इसके लिए वह कई बार मांग भी कर चुके हैं की रैस्ट न होने के कारण उन्हें मुश्किलें आ रही हैं। इसमें एक और कारण भी बताया जा रहा है की विमानन कंपनियों के पास क्रू-मेंबर्स की कमी है, जिसके कारण उड़ानों में बाधा आ रही है। बताया जा रहा है कि इसी कारण कई फ्लाइटें लेट हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि महाराष्ट्र के कई हवाई अड्डों पर दर्जनों की संख्या में उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

सारांश:
IndiGo की एक फ्लाइट के कारण अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों को लगभग 9 घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार,ख़राब स्टाफ‑कमी और परिचालन समस्या की वजह से फ्लाइट समय पर नहीं उड़ी, जिससे हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने एयरलाइन पर जुमला‑देरिंग व खराब संवाद का आरोप लगाया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *