Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 12 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की तैयारी के बीच समराला से अहम जानकारी सामने आई है। 11 दिसंबर 2025 को हुई पोलिंग स्टाफ की रिहर्सल में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एस.डी.एम. समराला ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि नत्थी सूची में शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों को जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना द्वारा PRO/APRO/PO के रूप में चुनाव ड्यूटी सौंपी गई थी। लेकिन ये कर्मचारी निर्धारित रिहर्सल में शामिल नहीं हुए, जिससे चुनाव संबंधी अहम और समयबद्ध कार्य प्रभावित हुआ।

नियमानुसार, यह लापरवाही Punjab State Election Commission Act 1994 की धारा 120 (Breach of Official Duty in Connection with Election) के तहत अपराध मानी जाती है। इसी आधार पर इन सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई है।

रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना कारण अनुपस्थित नहीं रह सकता। यह चुनाव की गंभीरता और निष्पक्षता को प्रभावित करता है। संबंधित कर्मचारियों की सूची पत्र के साथ संलग्न की गई है और प्रशासन जल्द ही कानूनी कार्रवाई शुरू करेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *